मुख्यमंत्री Nitish Kumar की तारीफ, लेकिन Mamata Banerjee पर भड़के Giriraj Singh!

Updated: March 30, 2026 9:10 PM

पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के एमएलसी पद के इस्तीफे पर कहा कि उनका राजनीतिक जीवन पांच दशकों से भी अधिक लंबा और प्रभावशाली रहा है। उन्होंने विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक अपने कार्यकाल के दौरान बिहार में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं के विकास को उनकी बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं, ममता बनर्जी के मांस-मछली पर प्रतिबंध वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने स्पष्ट किया कि मांस-मछली पर कोई रोक नहीं है, लेकिन गौ-हत्या पर सख्ती से रोक उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कानून का पालन सर्वोपरि होना चाहिए और हर समुदाय के अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने मुर्शिदाबाद और बशीरहाट में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी सरकार बनाएगी, तो कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।


#GirirajSingh #NitishKumar #BiharPolitics #MamataBanerjee #WestBengalPolitics #LawAndOrder #IndiaPolitics