सारण, बिहार: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने छपरा के अखंड ज्योति हॉस्पिटल में आई केयर प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते हुए भूमि पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि बिहार भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। उन्होंने कहा कि गायत्री सत्यपीठ में आकर शांति का अनुभव हुआ और समाज के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिली। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहारी होना अपने आप में गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं और अखंड ज्योति के साथ जुडकर हम बिहार के अन्य जिलों में भी इस तरह का कार्य करेंगे।
#GautamAdani #SaranBihar #BiharDevelopment #AkhandJyotiHospital #EyeCareProject #IndianPolitics #HealthcareInitiative