एटा में नगर पालिका-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर | Bulldozer Action | UP

Updated: May 13, 2026 11:18 AM

एटा, उत्तर प्रदेश: नगर पालिका और तहसील प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगे खोखे, बोर्ड और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया तथा संबंधित लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। कार्रवाई नायब तहसीलदार और नगर पालिका ईओ निहाल सिंह के नेतृत्व में की गई। यह अभियान सीओ ऑफिस से जिला अस्पताल और बस स्टैंड तक चलाया गया। प्रशासन ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

#Etah #UttarPradesh #BulldozerAction #EncroachmentDrive #UPNews #BreakingNews #IllegalEncroachment #MunicipalAction