पटना,बिहार : पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाले के मामले में ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत कोलकाता, बर्धमान और हाबरा के 9 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी को लेकर ममता सरकार लगातार केंद्र पर आरोप लगा रही है। अब इस पर बात करते हुए बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि ईडी एक संवैधानिक संस्था है। अगर कोई व्यक्ति गलत काम या भ्रष्टाचार करता है, तो ईडी कार्रवाई करेगी। इसका चुनाव से क्या संबंध है? चुनाव तो आते-जाते रहते हैं। अगर ईडी ने किसी नेता पर कार्रवाई की है, तो वह शासन से जुड़े मामलों के आधार पर की गई है। तेजस्वी यादव के रोड शो के दौरान हुए हंगामे पर टिप्पणी करते हुए संजय सरावगी बोले कि वो पॉलिटिकल टूरिज्म टाइप का कर रहे हैं, कभी केरल जाते हैं तो कभी बंगाल। ममता सरकार पर निशाना साधते हुए संजय सरावगी बोले कि बंगाल से ममता बनर्जी और टीएमसी का सूपड़ा साफ होने वाला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ईडी ने उनसे घंटों पूछताछ की है और ममता बनर्जी को छोड़ा हुआ है। इस पर टिप्पणी करते हुए संजय सरावगी बोले कि राहुल गांधी जी और उनके परिवार ने जो कुकर्म किए हैं, वो सारी डिटेल है तो स्वाभाविक है कि कानून तोड़ेंगे तो मुकदमा होगा ही। संजय सरावगी ने राघव चड्ढा के बीजेपी जॉइन करने पर भी प्रतिक्रिया दी।
#EDAction #RationScam #WestBengalPolitics #SanjaySaraogi #MamtaBanerjee #BJPvsTMC #PoliticalNewsIndia