बुधवार को दिग्गज कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने आधिकारिक तौर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह की सबसे खास बात यह रही कि शिवकुमार ने हाथ में संविधान की किताब लेकर शपथ ली। वहीं, वरिष्ठ नेता डॉ. जी. परमेश्वर (Dr. G. Parameshwara) ने उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है। पहले जहां चार डिप्टी सीएम बनने की चर्चाएं थीं, वहीं पार्टी ने केवल एक डिप्टी सीएम पर मुहर लगाई। इस नई कैबिनेट में मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक खड़गे (Priyank Kharge) और सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया (Yathindra Siddaramaiah) समेत कुल 13 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।
DK Shivakumar Karnataka CM: सबसे अमीर CM बने DKS, Kharge-Siddharamaiah को मनाया मंत्री..टीम में कौन?
Updated: June 3, 2026 7:55 PM