देश की आधी आबादी कभी माफ नहीं..., दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना | Reservation Bill

Updated: April 16, 2026 5:14 PM

पटना, बिहार: मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और NDA का यह स्पष्ट एजेंडा रहा है कि महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी दी जाए। दुनिया की आधी आबादी यानी महिलाओं का सशक्तिकरण NDA की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी मजबूत इच्छाशक्ति के कारण आज महिलाओं को सामाजिक के साथ-साथ राजनीतिक भागीदारी भी मिलने जा रही है। साथ ही दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह शुरू से ही महिला आरक्षण की विरोधी रही है। आज़ादी के बाद कई दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद महिलाओं के सशक्तिकरण और अधिकारों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अब परिसीमन के बहाने महिला आरक्षण बिल को रोकने की कोशिश की जा रही है। देश की महिलाएं सब देख रही हैं और अगर कांग्रेस इस मुद्दे पर विरोध करती है, तो देश की आधी आबादी उसे कभी माफ नहीं करेगी।

#DilipJaiswal #NarendraModi #NDA #MahilaAarakshan #WomenEmpowerment #BiharPolitics #Congress #ReservationBill #Delimitation