दिल्ली के शालीमार बाग में “घर बचाओ, उत्पीड़न हटाओ” आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर सैकड़ों परिवारों को बेघर करने की तैयारी की जा रही है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 157 कथित अवैध इमारतों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है, जबकि पीड़ित परिवारों का दावा है कि इन घरों में 600 से ज्यादा परिवार और हजारों लोग रहते हैं। अब महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी अपने घर बचाने के लिए धरने और भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
#Delhi #ShalimarBagh #BulldozerAction #AAP #Atishi #RekhaGupta #DelhiNews #BJP #ShalimarBaghNews #HouseDemolition