देहरादून के बेरागीवाला में बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़े नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। पुरानी रंजिश और पानी को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने सहसपुर हाईवे जाम कर दिया, जबकि उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया। हालात बिगड़ने पर भारी पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी।
इस मामले में पुलिस ने रज्जाक, सलमान, जावेद और शहवाज समेत 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में 6 स्पेशल टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
उधर सरकार ने भी सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की। बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो उनकी “नस्लें याद रखेंगी।”
#Dehradun #Uttarakhand #BJPLeader #VinodKashyap #BulldozerAction #CrimeStory #BreakingNews