चित्तौड़गढ़, राजस्थान: विश्व धरोहर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में वर्षों से चले आ रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमणों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। रविवार सुबह जिला कलेक्टर डॉ. मंजू के निर्देश पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राणा रतन सिंह महल के सामने करीब 14 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में फैले अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है, वहीं पुरातत्व विभाग की चौकी के पास बनी गगनचुंबी अवैध इमारत पर भी बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के बाद पूरे दुर्ग क्षेत्र में हलचल का माहौल है। प्रशासन का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और अन्य अतिक्रमणों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर यह अभियान लगातार चलता रहा तो चित्तौड़गढ़ दुर्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में यह सबसे बड़ी कार्रवाई साबित हो सकती है।
#ChittorgarhFort #Chittorgarh #BulldozerAction #Encroachment #RajasthanNews #ASI #WorldHeritage