Samrat Choudhary पर Chirag Paswan ने जताया भरोसा | Bihar CM | Bihar Politics

Updated: April 15, 2026 4:29 PM

पटना, बिहार: चिराग पासवान ने सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सम्राट चौधरी को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार एक नए पड़ाव की ओर बढ़ेगा और नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने पिछले दो दशकों में बिहार को विपरीत परिस्थितियों से निकालकर एक स्थिर व्यवस्था दी, उसी तरह NDA सरकार सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकास की गति को आगे बढ़ाएगी। चिराग पासवान ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए बिहार का विकसित राज्य बनना बेहद जरूरी है।

#ChiragPaswan #SamratChoudhary #NitishKumar #NarendraModi #BiharPolitics #BiharNews #NDA #IndianPolitics #PoliticalNews #BiharDevelopment #ViksitBharat