सम्राट की बुलडोजर कार्रवाई पर चिराग पासवान ने दी सलाह! | Bihar Politics | Bulldozer Action | NDA

Updated: April 27, 2026 5:39 PM

पटना, बिहार: चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में बदलाव तय है और 4 मई को NDA ऐतिहासिक जीत के साथ सरकार बनाएगा। चिराग पासवान के मुताबिक, बंगाल की जनता परिवर्तन के मूड में है और पिछले कई वर्षों में राज्य को मुख्यधारा से दूर कर दिया गया है। उन्होंने ‘झालमुड़ी’ विवाद को लेकर नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा। वहीं, बिहार में चल रही बुलडोजर कार्रवाई पर चिराग पासवान ने संतुलित रुख अपनाते हुए कहा कि अवैध अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाए कि जिन लोगों का वैध अधिकार है, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी घर को तोड़ने से पहले प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि गरीबों को नुकसान न उठाना पड़े।

#ChiragPaswan #BiharPolitics #BulldozerAction #WestBengalElections #NDA #Patna #BJP #ElectionUpdate #Encroachment