पटना, बिहार: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इन दिनों केरल में एलडीएफ उम्मीदवारों के पक्ष में धुआंधार अंग्रेजी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बिहार को 'देश का सबसे गरीब राज्य' बताने वाले उनके बयान पर बिहार में बीजेपी और जेडीयू ने तीखा हमला बोला है, जिससे उत्तर से दक्षिण तक सियासी पारा चढ़ गया है। अब इस मामले पर चिराग पासवान का बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि दूसरे राज्य जाकर नेता प्रतिपक्ष चुनाव लाभ के लिए अपने ही राज्य को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि तेजस्वी जी को ये बताना चाहिए था कि इसके लिए मेरा परिवार जिम्मेदार है।
#TejashwiYadav #ChiragPaswan #BiharPolitics #PoliticalControversy #RJDvsBJP #IndianPolitics #ElectionCampaign