Chandranath Rath Case: "कार खोलने से भी डर रहे थे लोग…" चश्मदीद ने बताई पूरी घटना | Chandranath Rath

Updated: May 7, 2026 11:32 AM

मध्यग्राम, कोलकाता: बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में चश्मदीद गवाह सुषांत सरकार ने घटना की भयावह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात करीब 10 से 10:20 बजे के बीच वह इलाके में आवारा कुत्तों को खाना खिला रहे थे, तभी अचानक लोगों की चीख-पुकार सुनाई दी। सुषांत सरकार के मुताबिक, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार के अंदर बैठे दो लोगों को गोली मारी गई है और हमलावर वहां से फरार हो गए। डर की वजह से कोई भी कार का दरवाजा खोलने की हिम्मत नहीं कर रहा था। बाद में दरवाजा खोला गया तो अंदर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसके सीने से खून बह रहा था। उन्होंने कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची और पता चला कि घायल व्यक्ति शुभेंदु अधिकारी के पीए थे, तो वह पूरी तरह हैरान रह गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

#ChandranathRath #SuvenduAdhikari #Kolkata #WestBengal #BreakingNews #Eyewitness #KolkataNews #WestBengalPolitics