आखिरकार देश में कितने लोग है, कौन किस समुदाय से है। इसकी पूरी जानकारी साल 2027 तक हो जाएगी। इसके लिए गृह मंत्रालय ने सोमवार को जनगणना के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। केंद्र सरकार दो फेज में जनगणना कराएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, पहले फेज की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से होगी, इसमें 4 पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। वहीं 1 मार्च 2027 से जनगणना का दूसरा फेज शुरू होगा, इसमें देश के बाकी राज्यों में जनगणना शुरू होगी।
आखिर होती क्या है जनगणना? सरकार कैसे कराएगी पूरे देश में एक-एक इंसान की गिनती?
Updated: June 17, 2025 12:27 AM