शामली, यूपी : बेटियां बेटों से कम नहीं... शामली की बेटी सावी इसकी मिसाल बन गई हैं। सावी जैन ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में पूरे देश में टॉप कर मान बढ़ाया है। सावी ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। सावी जैन का सपना सिविल सर्विसेज में जाकर देश सेवा करना है। सावी के पिता अंकित जैन फर्नीचर शोरूम चलाते हैं। उनकी माता कविता गृहिणी हैं। सावी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने शिक्षकों को दिया है। सावी ने छात्रों को संदेश दिया कि वे भी उसकी तरह निरंतर पढ़ाई करते रहें और अपने सभी डाउट्स क्लियर करते रहें। सावी की सफलता पर उसके माता-पिता भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
CBSE 12 Result 2025 : शामली की सावी ने किया टॉप, देश सेवा का है सपना
Updated: May 13, 2025 8:44 PM