Bengal में BJP की सुनामी, Ayodhya में जश्न!

Updated: May 4, 2026 8:33 PM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में बीजेपी की बढ़त को लेकर अयोध्या में उत्सव का माहौल देखने को मिला। हनुमानगढ़ी परिसर में महंत राजू दास के नेतृत्व में समर्थकों ने विजय उत्सव मनाया। इस दौरान लोगों ने लड्डू बांटे और झालमुरी का वितरण कर खुशी जताई। समर्थकों ने इसे भगवा और राष्ट्रवाद की जीत बताया। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने नारेबाजी भी की। महंत राजू दास ने कहा कि यह विजय उत्सव जनता के समर्थन का प्रतीक है। प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


#BJP #WestBengalElections2026 #AyodhyaNews #ElectionResults #IndianPolitics #HanumanGarhi #BreakingNews