बिहार दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला। राजधानी पटना से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, लोगों ने इस खास दिन को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मेलों और प्रदर्शनी के माध्यम से हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास दिन पर बिहारवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार की धरती ने देश को महान विचारक, विद्वान और नेतृत्व प्रदान किया है। वहीं इस मौके पर एनडीए नेताओं ने भी राज्यवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी।
#BiharDiwas #BiharCelebration #PMModi #BiharPride #IndianCulture #FestivalOfBihar #IndiaNews