भोजशाला पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला | मंदिर घोषित, नमाज पर रोक!

Updated: May 15, 2026 9:52 PM

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। इंदौर बेंच ने परिसर को मंदिर घोषित करते हुए नमाज की अनुमति वाले पुराने आदेश को रद्द कर दिया है।


फैसले में कोर्ट ने कहा कि भोजशाला परिसर मां वाग्देवी (देवी सरस्वती) का प्राचीन मंदिर था और ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार यह संस्कृत शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है।


फैसले के बाद धार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और शहरभर में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं परिसर में जश्न का माहौल भी देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने खुशी जाहिर की।


इस फैसले पर हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। हिंदू पक्ष ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया, जबकि मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।


#Bhojshala #BhojshalaVerdict #MPHighCourt #IndoreBench #DharNews #BreakingNews #TempleVerdict #SarawatiTemple #IndiaNews #CourtNews #LatestNews #HindiNews #PoliticalNews