पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के बीच मुर्शिदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां वोटिंग के दौरान सियासी तनाव खुलकर सड़कों पर नजर आया। मतदान के बीच टीएमसी और हुमायूं कबीर की पार्टी AJUP के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। माहौल उस वक्त और गरमा गया जब AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को टीएमसी समर्थकों ने घेर लिया और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षाबलों ने हालात को काबू में करने की कोशिश की, ताकि मतदान प्रक्रिया प्रभावित न हो। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक तरफ हुमायूं कबीर मौजूद हैं, जबकि दूसरी ओर भीड़ आक्रामक रुख में नजर आ रही है। हालांकि, समय रहते हालात को संभाल लिया गया।
#BengalElections2026 #MurshidabadClash #HumayunKabir #TMCvsAJUP #VotingViolence #WestBengalNews #ElectionUpdates #WestBengalPolitics #BengalPolitics