बैरकपुर, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दूसरे चरण से पहले प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने बंगाल के युवाओं से बड़ा वादा करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता होगी बंगाल के युवाओं को बंगाल में रोजगार, मैं आज बंगाल के युवाओं को पांच गारंटी दे रहा हूं। 4 मई के बाद बंगाल में रोजगार से जुड़े पांच काम तेजी से होंगे। पहला- बंगाल में सरकारी भर्तियां तय समय पर निकलेंगी, भर्तियां पारदर्शी तरीके से होगी और रोजगार मेलों में युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। दूसरा- जो भी पद खाली पड़े हैं उनको तेजी से भरा जाएगा और जो सरकारी कर्मचारी हैं उनको टीएमसी के भय से मुक्त किया जाएगा। तीसरा- बंगाल में कंटेंट क्रिएशन से जुड़े रोजगार का विस्तार किया जाएगा। चौथा – गांव में 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिलेगी। यहां बीजेपी सरकार गांव में रोजगार देने जीरामजी कानून लागू करेगी। पांचवा- शहरों में जो स्ट्रीट वेंडर हैं उनको पीएम स्वनिधि योजना का पूरा लाभ मिलेगा।
#BengalElection2026 #PMModi #BengalYouth #ModiGuarantee #WestBengalPolitics #BarrackporeRally #ElectionCampaign