Bengal में BJP उम्मीदवार की कार पर हमला, Murshidabad से Asansol तक हिंसा!

Updated: April 23, 2026 9:11 PM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान...जहां एक ओर लोकतंत्र का उत्सव दिखा, तो वहीं दूसरी ओर हिंसा की तस्वीरें भी सामने आईं। कहीं पत्थरबाजी, कहीं आगजनी, तो कहीं राजनीतिक टकराव ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। आसनसोल, मुर्शिदाबाद, सिलीगुड़ी, बीरभूम, सुरी और कुमारगंज जैसे कई इलाकों में झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथ तक पहुंचे, लेकिन कई जगहों पर डर और तनाव का माहौल भी देखने को मिला। आसनसोल साउथ की हाई-प्रोफाइल सीट से बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल उस वक्त हमले का शिकार हो गईं, जब वो रहमत नगर इलाके में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि एक ही परिसर में बने कई बूथों का जायजा लेने के बाद, जैसे ही वो अपनी टीम के साथ वहां से निकलीं, तभी पीछे से उनकी कार पर पत्थर और ईंटें फेंकी गईं। इस हमले में उनकी कार का शीशा टूट गया।


#BengalElection2026 #BengalViolence #AsansolAttack #MurshidabadViolence #AgnimitraPaul #WestBengalPolls #ElectionViolence