Baramulla में गैस संकट के बीच घर-घर सिलेंडर डिलीवरी शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत | LPG Crisis

Updated: March 25, 2026 7:07 PM

बारामूला शहर में गैस की कमी और एजेंसियों के बाहर बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए फूड एंड सप्लाई विभाग ने घर-घर गैस सिलेंडर की डिलीवरी दोबारा शुरू कर दी है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को सुविधा देना और आवश्यक वस्तुओं की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना है। प्रशासन इस पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है ताकि सप्लाई में कोई रुकावट न आए। एडी फूड बारामूला के निर्देश पर एन्फोर्समेंट विंग की टीम भी तैनात की गई है, जो होम डिलीवरी को सुचारू रूप से चलाने पर नजर रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से कालाबाजारी पर रोक लगेगी और गैस एजेंसियों के बाहर लगने वाली लंबी कतारों में भी कमी आएगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए प्रशासन का धन्यवाद किया है और इसे राहत देने वाला कदम बताया है।

#Baramulla #GasCrisis #HomeDelivery #JammuAndKashmir #LocalNews #BreakingNews #IndiaNews #GasCylinder #PublicRelief #FoodAndSupply #KashmirNews #LatestNews #BaramullaNews