Uttar Pradesh: बलिया में पुलिस हुई और मजबूत, अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस! | Law And Order

Updated: April 1, 2026 5:41 PM

बलिया: अपराध पर अंकुश लगाने और लोगों को तुरंत राहत देने के उद्देश्य से बलिया में पांच नई पीआरवी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पीआरवी वैन को रवाना करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में पुलिस रिस्पॉन्स सर्विस के तहत कोई भी पीड़ित व्यक्ति 112 पर कॉल करता है, तो सबसे पहले पीआरवी ही मौके पर पहुंचती है। उन्होंने बताया कि अभी तक जनपद में 40 फोर व्हीलर और 20 टू व्हीलर पीआरवी संचालित थीं। हाल ही में 10 नई गाड़ियां मिली हैं, जिनमें से 5 को फिलहाल लॉन्च कर दिया गया है। इससे लोगों तक मदद पहुंचने में तेजी आएगी और पुलिस का रिस्पॉन्स और बेहतर होगा।

#Ballia #UPPolice #PRV #Dial112 #PoliceResponse #BreakingNews #UPNews #PoliceService #EmergencyService #LawAndOrder #BalliaNews