इजराइल-ईरान युद्ध को लेकर बाबा रामदेव के ईरान समर्थन वाले बयान पर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इसे उनका निजी विचार बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता है और कोई भी किसी का समर्थन कर सकता है। बृजभूषण ने कहा कि “हमने उन्हें स्वदेशी बाबा का नाम दिया है, तो उनका जो भी विचार है, वह उनका निजी विचार है।” वहीं, देश से नक्सलवाद खत्म करने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि गृह मंत्री बहुत सोच-समझकर बोलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ जितना बड़ा काम अमित शाह ने किया है, उतना अब तक किसी सरकार ने नहीं किया। अगर गृहमंत्री ने कहा है तो होगा ही।
#BabaRamdev #BrijBhushanSharanSingh #IranIsraelWar #AmitShah #Naxalism #BJP #PoliticalNews #IndiaNews #SwadeshiBaba #BreakingNews