अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की और ऐतिहासिक मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन भी किए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का दर्शन करने का अवसर मुझे और मेरे परिवार को मिला है। यह क्षण अत्यंत भावपूर्ण और गौरव का क्षण है। यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। भगवान श्री राम के आदर्श—सत्य, कर्तव्य और धर्म हमें सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। मैं प्रार्थना करता हूँ कि प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। आज यहाँ गुरुकुल में आने का भी अवसर मिला, जहाँ बच्चों के साथ कुछ समय बिताया। गुरुकुल आज के युग में हमारी संस्कृति को जागृत और संरक्षित रखने का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। अडानी फाउंडेशन की ओर से इस गुरुकुल परंपरा को मजबूत करने और आज के AI युग में हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए जो भी सहयोग आवश्यक होगा, हम उसे पूरा करेंगे।”
#Ayodhya #RamMandir #ShriRam #JaiShriRam #SanatanDharma #IndianCulture #Gurukul #AdaniFoundation #SpiritualIndia #Bhakti #RamBhakti #CulturalHeritage #NewIndia #AIIndia #VedicCulture #IndiaTradition #RamJanmabhoomi #Bharat