Pijush Hazarika ने अपनी पत्नी Aimee Baruah के साथ किया मतदान, बोले Assam में फिर से BJP!

Updated: April 9, 2026 8:41 PM

असम, केरल और पुडुचेरी में आज मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच असम के जागीरोड विधानसभा क्षेत्र के आहटगुड़ी में उस वक्त खास नज़ारा देखने को मिला, जब राज्य सरकार के मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार पीयूष हजारिका अपनी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री एमी बरुआ के साथ वोट डालने पहुंचे। इस दौरान मतदान केंद्र के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और समर्थकों में सेल्फी लेने की होड़ दिखाई दी। वहीं वोट डालने के बाद ऐमी बरुआ ने जनता से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि इस बार फिर से असम में बीजेपी की सरकार बनेगी। इसके अलावा उन्होंने मतदान में महिलाओं की बढ़ती भागेदारी को लेकर भी बड़ा बयान दिया।


#AssamElections #PijushHazarika #AimeeBaruah #BJPAssam #VotingDay #ElectionBuzz #DemocracyInAction