भारतीय संगीत की वो अमर आवाज, जिसने दशकों तक हर दिल की धड़कन को सुर दिए… आज वो आवाज हमेशा-हमेशा के लिए खामोश हो गई। बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के साथ ही जैसे सुरों के एक युग का अंत हो गया। निधन से पहले 11 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर उन्हें ICU में रखा गया… और फिर आज की सुबह वो खबर आई, जिसने पूरे देश को शोक में डुबो दिया। हिंदी सिनेमा के अनगिनत गीतों में बसी उनकी आवाज आज भी हर पीढ़ी के दिल में जिंदा है… और हमेशा रहेगी।
#AshaBhosle #AshaBhosleDeath #RIPAshaBhosle #LegendarySinger #BollywoodNews #PMModi #AmitShah