Asansol में मतगणना के दौरान बवाल, West Bengal Election 2026 की चल रही Counting!

Updated: May 4, 2026 8:30 PM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के दौरान आसनसोल में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। काउंटिंग सेंटर के बाहर अचानक हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंसा के आरोप सामने आने के साथ ही प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। अधिकारियों ने बताया कि हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रह सके।


#Asansol #BengalElections2026 #WestBengal #ElectionCounting #BreakingNews #IndianPolitics #ElectionViolence