एक चायवाले पर सियासत क्यों? आर्यन यादव केस में नया मोड़ | Akhilesh Yadav की एंट्री

Updated: April 19, 2026 7:50 PM

फतेहपुर के एक मामूली चायवाले का मामला अब सियासी मुद्दा बन चुका है। ‘शेषमन की फेमस चाय’ चलाने वाले आर्यन यादव ने दबंगों की मारपीट, प्रशासनिक कार्रवाई और धमकियों के गंभीर आरोप लगाए हैं।


आर्यन का दावा है कि जब से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव उनकी दुकान पर चाय पीने पहुंचे, तब से उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। मामला इतना बढ़ा कि उन्हें दुकान बंद करने तक की नौबत आ गई।


विवाद के बीच अखिलेश यादव ने आर्यन को लखनऊ बुलाकर पीतल के बर्तन और थर्मस गिफ्ट किए, जिससे यह मुद्दा और गरमा गया।


हालांकि पुलिस का कहना है कि यह विवाद पैसों के लेनदेन से जुड़ा है और दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद केस दर्ज किया गया है।



#AryanYadav #LucknowChaiwala #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPPolitics #FatehpurNews #PoliticalControversy #BreakingNews