Amit Shah के बयान पर विपक्ष का पलटवार | Indian Politics | Congress

Updated: March 31, 2026 5:44 PM

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बड़े बयान ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। लोकसभा में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि भारत अब लगभग नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लंबे समय तक कांग्रेस के शासन में नक्सलवाद को बढ़ावा मिला। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान इंदिरा गांधी को वामपंथी दलों का समर्थन मिला, जिससे नक्सल विचारधारा को मजबूती मिली। अमित शाह के इस बयान के बाद विपक्षी दलों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव कुमार राय, कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद और उपनेता प्रमोद तिवारी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए माफी मांगने की बात कही। फिलहाल, इस बयान के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

#AmitShah #Naxalism #Congress #IndianPolitics #BreakingNews #PoliticalNews #ImranMasood #PramodTiwari #SP #BJP #IndiaNews #TrendingNews #HindiNews #LatestNews #Parliament