'BJP सरकार बनते ही 6 महीने के अंदर गोरखा समस्या का समाधान', दार्जिलिंग में बोले Amit Shah | Gorkha

Updated: April 21, 2026 4:49 PM

दार्जिलिंग: दार्जिलिंग में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा चुनावी वादा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के छह महीने के भीतर गोरखा समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि गोरखा समुदाय की इच्छा के अनुसार समाधान निकाला जाएगा, जिससे क्षेत्र में शांति और विकास का रास्ता खुलेगा और लोगों के चेहरे पर खुशी दिखेगी। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहाड़ के लोगों पर अत्याचार हुआ है और इस बार जनता बदलाव का मन बना चुकी है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने जा रही है।

#AmitShah #DarjeelingRally #Gorkha #GorkhaIssue #WestBengalPolitics #MamataBanerjee #BJP #Election2026 #GorkhaCommunity #BengalElections