केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के खिलाफ ‘टीएमसी के 15 साल, पश्चिम बंगाल लहूलुहान’ नाम से 40 पन्नों की चार्जशीट जारी की। इसको लेकर उन्होंने राज्य की सुरक्षा और घुसपैठ के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया। दरअसल, उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने पर राज्य की सीमा को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घुसपैठियों को वोट बैंक बनाती हैं। बीजेपी सरकार बनने के बाद 45 दिनों में सीमा सील कर घुसपैठ रोक दी जाएगी। वहीं अमित शाह के इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया है, जबकि टीएमसी ने इसे चुनावी रणनीति करार दिया है।
#AmitShah #WestBengalPolitics #BorderSealing #IllegalImmigration #TMCvsBJP #BengalNews #IndianPolitics