उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयान की चिंगारी से सियासी आग भड़क गई है... और इस बार केंद्र में हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय… जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। दरअसल, महोबा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अजय राय का एक वीडियो सामने आया… जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहते हुए सुने गए.... इसके बाद उनकी भाषा शैली को लेकर तीखी राजनीतिक बहस शुरू हो गई... वीडियो के वायरल होते ही मामला सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा… बल्कि सियासी गलियारों में बवाल मचा दिया। बीजेपी ने इस बयान को प्रधानमंत्री पद का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला… और इसे पार्टी की “मानसिकता” से जोड़ते हुए सवाल खड़े किए। मामला बढ़ा तो प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई हुई और अजय राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
#AjayRai #PMModi #ViralVideo #FIR #UPPolitics #CongressVsBJP #PoliticalControversy