एक्टर अहान शेट्टी और उनकी बहन अथिया ने अपने प्यारे पालतू कुत्ते 'ब्रॉडी' के निधन पर गहरा दुख जताया। 'ब्रॉडी' हस्की नस्ल का कुत्ता था, जिसे वे अपने परिवार का हिस्सा मानते थे। दोनों भाई-बहन ने सोशल मीडिया पर अपने दुःख को शेयर किया। अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘ब्रॉडी’ को याद करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस, अहान और ब्रॉडी तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, कुछ पुरानी तस्वीरों में उनके माता-पिता सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ब्रॉडी के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं।
‘Brody’ के निधन से टूटे Ahan और Athiya Shetty, कहा- 'तुम्हें अलविदा कहना बेहद मुश्किल'
Updated: June 7, 2025 8:22 PM