तिरुवनंतपुरम: सी-डैक के 27 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 20 जून

तिरुवनंतपुरम: सी-डैक के 27 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू,अंतिम तिथि 20 जून

तिरुवनंतपुरम, 6 जून (आईएएनएस)। देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। दरअसल, उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), तिरुवनंतपुरम ने 27 पदों के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

सी-डैक की ओर से जारी रिक्तियों में प्रोजेक्ट एसोसिएट (अनुभवी) के 14, प्रोजेक्ट इंजीनियर (फ्रेशर) के 2, प्रोजेक्ट मैनेजर के 4 और सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के 7 पद शामिल हैं। इस सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सी-डैक के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार बीटेक या एमटेक या पीएचडी न्यूनतम 60 प्रतिशत या समकक्ष सीजीपीए के साथ होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास पोस्ट के अनुसार विशेषज्ञता और प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 40 से 56 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड और अन्य मापदंडों के आधार पर प्रारंभिक जांच, लिखित परीक्षा/इंटरव्यू, मेरिट सूची आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी 3.68 से 22.9 लाख रुपए के बीच प्रतिवर्ष होगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि उनको इंटरव्यू की तारीख, समय और केंद्र की सूचना केवल ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।

--आईएएनएस

डीके/वीसी