आरएमएलएयू भर्ती अलर्ट: गेस्ट फैकल्टी/इंस्ट्रक्टर के 19 पदों के लिए तुरंत भरें फॉर्म, अंतिम तिथि करीब

आरएमएलएयू भर्ती अलर्ट: गेस्ट फैकल्टी/इंस्ट्रक्टर के 19 पदों के लिए तुरंत भरें फॉर्म, अंतिम तिथि करीब

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (आरएमएलएयू), अयोध्या ने गेस्ट फैकल्टी/इंस्ट्रक्टर के विभिन्न 19 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

आरएमएलएयू की ओर से जारी 19 रिक्तियों में गेस्ट फैकल्टी - बायोटेक्नोलॉजी का 1, गेस्ट फैकल्टी - एमबीए (हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट) के 2, गेस्ट फैकल्टी - एमबीए (एग्री बिजनेस) का 1, गेस्ट फैकल्टी - एमबीए (फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन) का 1, गेस्ट फैकल्टी - बीबीए का 1, गेस्ट फैकल्टी - एमकॉम का 1, गेस्ट फैकल्टी - एमसीए/एमएससी कंप्यूटर साइंस के 2, गेस्ट फैकल्टी - बीएससी कंप्यूटर साइंस का 1, गेस्ट फैकल्टी - फार्मेसी (फार्मास्यूटिक्स) के 2, गेस्ट फैकल्टी - फार्मेसी (फार्मास्यूटिकल) के 2, गेस्ट फैकल्टी - फार्मेसी (फार्माकोलॉजी) 1, गेस्ट फैकल्टी - फार्मेसी (फार्माकोग्नॉसी) का 1, गेस्ट फैकल्टी - जूलॉजी का 1, इंस्ट्रक्टर - स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट का 1 और इंस्ट्रक्टर - सोशल वर्क का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि की सुबह 10 बजे तक अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी आरएमएलएयू के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।

आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 500 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही आपके एप्लीकेशन फॉर्म को स्वीकार किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आरएमएलएयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पदों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'श्री राम सिंह शलभ, भवन, महात्मा गांधी परीक्षा भवन के सामने, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या' पते पर डाक के माध्यम से तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें।

--आईएएनएस

डीके/वीसी