राजनीतिक यूट्यूब चैनलों की अगस्त रैंकिंग में '4पीएम' पहले स्थान पर

राजनीतिक यूट्यूब चैनलों की अगस्त रैंकिंग में '4पीएम' पहले स्थान पर

लखनऊ/मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। राजनीतिक टिप्पणी करने वाले यूट्यूब चैनलों की अगस्त 2026 की रैंकिंग में '4पीएम' पहले स्थान पर रहा है। डेटा बीइंग्स की ओर से जारी सूची के मुताबिक, अगस्त में अपलोड किए गए '4पीएम' के वीडियो को 22 सितंबर तक 30.34 करोड़ व्यूज मिले। सूची में दर्ज कुल व्यूज़ में '4पीएम' की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत रही।

एनएमएफ न्यूज़ 29.15 करोड़ व्यूज के साथ दूसरे स्थान पर रहा. पहले और दूसरे स्थान के बीच लगभग 1.19 करोड़ व्यूज का अंतर है। सूची में अजीत अंजुम तीसरे, डीबी लाइव चौथे और अभिसार शर्मा पांचवें स्थान पर हैं। इनके अगस्त में अपलोड हुए वीडियो को क्रमशः 14.01 करोड़, 13.13 करोड़ और 10.99 करोड़ व्यूज मिले।


'4पीएम' का क्षेत्रीय चैनल '4पीएम' यूपी भी शीर्ष 30 में शामिल हुआ है। अगस्त में अपलोड किए गए उसके वीडियो को 1.92 करोड़ व्यूज मिले और चैनल को 30वां स्थान मिला। इस तरह राष्ट्रीय राजनीतिक सामग्री के साथ उत्तर प्रदेश पर केंद्रित '4पीएम' का चैनल भी रैंकिंग में दर्ज है।


यह रैंकिंग ऐसे समय आई है जब राजनीतिक खबरें देखने और उन पर राय बनाने के लिए यूट्यूब एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। समाचार देखने के लिए दर्शक अब तय प्रसारण समय पर निर्भर नहीं रहते। वे मोबाइल पर अपनी सुविधा से वीडियो, लाइव चर्चा और विश्लेषण देख सकते हैं। भारत के बाहर रहने वाले दर्शक भी इसी मंच के जरिए देश की राजनीतिक खबरों से जुड़े रहते हैं।


'4पीएम' के संपादक संजय शर्मा के अनुसार, दर्शकों के एक बड़े वर्ग के लिए यूट्यूब राजनीतिक समाचार का नियमित स्रोत बन गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल मंचों पर दर्शक खबरों के साथ-साथ विस्तृत बातचीत, सवाल-जवाब और अलग-अलग दृष्टिकोण भी देखना चाहते हैं। '4पीएम' का कहना है कि पिछले चार वर्षों से वह हर महीने राजनीतिक यूट्यूब चैनलों की ऐसी रैंकिंग में पहले स्थान पर रहा है।अगस्त 2026 की जारी सूची में भी उसने शीर्ष स्थान हासिल किया है।


टेलीविजन के साथ डिजिटल मंचों पर समाचार देखने की बढ़ती आदत के कारण यूट्यूब चैनलों के व्यूज़ और उनकी रैंकिंग पर भी ध्यान बढ़ा है। लांकि, यूट्यूब के व्यूज़ से टीवी चैनलों की कुल दर्शक संख्या की सीधी तुलना नहीं की जा सकती।अगस्त की यह सूची राजनीतिक वीडियो के डिजिटल दर्शकों के बीच '4पीएम' की स्थिति दिखाती है।


डेटा बीइंग्स ने रैंकिंग के लिए अगस्त 2026 में अपलोड हुए वीडियो को आधार बनाया है। इन वीडियो पर 22 सितंबर 2026 तक आए व्यूज़ गिने गए हैं। इस आधार पर '4पीएम' को 30.34 करोड़ व्यूज़ के साथ पहला स्थान और '4पीएम' यूपी को 1.92 करोड़ व्यूज़ के साथ शीर्ष 30 में जगह मिली है।


--आईएएनएस

एएस/