नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आईओसीएल ने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों (दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड) में स्थित अपने केंद्रों पर टेक्नीशियन, ग्रेजुएट और ट्रेड अप्रेंटिस (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) के विभिन्न 433 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आईओसीएल की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आधार पर जारी कुल 433 रिक्तियों में दिल्ली में 50, हरियाणा में 37, पंजाब में 57, हिमाचल प्रदेश में 22, चंडीगढ़ में 30, जम्मू-कश्मीर में 20, राजस्थान में 76, उत्तर प्रदेश में 121 और उत्तराखंड में 20 पद शामिल हैं।
दिल्ली में जारी 50 रिक्तियों में टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - सिविल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स के 10; ट्रेड अप्रेंटिस - फिटर, ट्रेड अप्रेंटिस - इलेक्ट्रीशियन, ट्रेड अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस - मशीनिस्ट के 10; ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 20; ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर और ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक) के 10 पद शामिल हैं।
हरियाणा में जारी 37 रिक्तियों में टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - सिविल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स के 12; ट्रेड अप्रेंटिस - फिटर, ट्रेड अप्रेंटिस - इलेक्ट्रीशियन, ट्रेड अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस - मशीनिस्ट के 10; ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 8; ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर और ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक) के 7 पद शामिल हैं।
पंजाब में जारी 57 रिक्तियों में टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - सिविल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स के 27; ट्रेड अप्रेंटिस - फिटर, ट्रेड अप्रेंटिस - इलेक्ट्रीशियन, ट्रेड अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस - मशीनिस्ट के 10; ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 12; ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर और ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक) के 8 पद शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश में जारी 22 रिक्तियों में टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - सिविल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स के 8; ट्रेड अप्रेंटिस - फिटर, ट्रेड अप्रेंटिस - इलेक्ट्रीशियन, ट्रेड अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस - मशीनिस्ट के 4; ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 5; ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर और ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक) के 5 पद शामिल हैं।
चंडीगढ़ में जारी 30 रिक्तियों में टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - सिविल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स के 2; ट्रेड अप्रेंटिस - फिटर, ट्रेड अप्रेंटिस - इलेक्ट्रीशियन, ट्रेड अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस - मशीनिस्ट का 1; ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 15; ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर और ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर्स) के 12 पद शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर में जारी 20 रिक्तियों में टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - सिविल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स के 7; ट्रेड अप्रेंटिस - फिटर, ट्रेड अप्रेंटिस - इलेक्ट्रीशियन, ट्रेड अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस - मशीनिस्ट के 4; ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 5; ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर और ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक) के 4 पद शामिल हैं।
राजस्थान में जारी 76 रिक्तियों में टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - सिविल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स के 26; ट्रेड अप्रेंटिस - फिटर, ट्रेड अप्रेंटिस - इलेक्ट्रीशियन, ट्रेड अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस - मशीनिस्ट के 22; ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 16; ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर और ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक) के 12 पद शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में जारी 121 रिक्तियों में टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - सिविल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स के 54; ट्रेड अप्रेंटिस - फिटर, ट्रेड अप्रेंटिस - इलेक्ट्रीशियन, ट्रेड अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस - मशीनिस्ट के 37; ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 20; ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर और ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक) के 10 पद शामिल हैं।
उत्तराखंड में जारी 20 रिक्तियों में टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - सिविल, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स के 10; ट्रेड अप्रेंटिस - फिटर, ट्रेड अप्रेंटिस- इलेक्ट्रीशियन, ट्रेड अप्रेंटिस- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस- इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, ट्रेड अप्रेंटिस- मशीनिस्ट के 6; ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3; ट्रेड अप्रेंटिस- डेटा एंट्री ऑपरेटर और ट्रेड अप्रेंटिस- डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक) का एक पद शामिल हैं।
इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार आईओसीएल की ओर से संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए एनएटीएस/एनएपीएस पोर्टल लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास ट्रेड अप्रेंटिस पोस्ट के लिए मैट्रिक के साथ-साथ रेगुलर फुल-टाइम 2 वर्ष का आईटीआई संबंधित विषय में होना चाहिए। टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित इंजीनियरिंग विषय में 3 वर्ष का रेगुलर फुल-टाइम डिप्लोमा कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ होना चाहिए। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पोस्ट के लिए बीबीए/बीए/बीकॉम/बीएससी या किसी भी विषय में रेगुलर फुल-टाइम ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ और ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए आवेदकों का 12वीं/इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 अगस्त के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को अप्रेंटिस ट्रेनिंग के दौरान अप्रेंटिस एक्ट 1961, अप्रेंटिस रूल्स 1992 और समय-समय पर जारी अन्य लागू संशोधनों/दिशानिर्देशों के प्रावधानों के अनुसार स्टाइपेंड प्रति माह दिए जाएंगे। वहीं, कानूनी स्टाइपेंड के अलावा, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमडी), एनआर द्वारा अप्रेंटिस को अन्य खर्चों के लिए 2,500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।
--आईएएनएस
डीके/पीएम