देश के पहले परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर नेताओं ने उनको किया नमन

देश के पहले परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर नेताओं ने उनको किया नमन

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ष 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य शौर्य का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान को प्राप्त हुए भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अदम्य साहस, अद्वितीय वीरता और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण के प्रतीक, भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा जी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन। 1947-48 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में मेजर सोमनाथ सिंह जी ने अद्भुत रणकौशल और असाधारण नेतृत्व का परिचय दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वे अंतिम सांस तक अपने सैनिकों का नेतृत्व करते हुए दुश्मन के सामने अडिग रहे। उनका सर्वोच्च बलिदान देश की संप्रभुता की रक्षा में सदैव याद किया जाएगा। सोमनाथ शर्मा जी भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास में सदैव अमर रहेंगे तथा पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देते रहेंगे।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "अदम्य साहस, असाधारण शौर्य और सर्वोच्च राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, देश के प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित अमर बलिदानी मेजर सोमनाथ शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! 1947 में बड़गाम के ऐतिहासिक युद्ध में आपने अंतिम सांस और अंतिम गोली तक जिस वीरता से मातृभूमि की रक्षा की, उसकी गाथा युगों-युगों तक प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्र-सेवा की अलख जगाती रहेगी। मां भारती के इस अमर सपूत का पावन बलिदान हम सभी के लिए सदैव वंदनीय एवं अनुकरणीय है।"

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, "अदम्य साहस, अद्वितीय वीरता और सर्वोच्च बलिदान के प्रतीक, देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अदम्य शौर्य और समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।"

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सोशल मीडिया पर लिखा, "1947 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस और शौर्य की अमर मिसाल पेश करने वाले प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर शत्-शत् नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए मेजर सोमनाथ शर्मा का सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा सदैव राष्ट्र को प्रेरित करती रहेगी। उनका शौर्य और समर्पण भारतीय सैन्य इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने एक्स पर लिखा, "अदम्य वीरता एवं अटूट देशभक्ति के प्रतीक, भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अद्वितीय साहस, सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।"

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "भारत-पाकिस्तान के युद्ध में अपना पराक्रम दिखाने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।"

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "अद्वितीय शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक, प्रथम भारत-पाक युद्ध के महान योद्धा, परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका शौर्य, समर्पण एवं बलिदान राष्ट्रभक्ति की शाश्वत प्रेरणा है।"

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने एक्स पोस्ट में लिखा, "मां भारती के वीर सपूत, प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। मातृभूमि की अखंडता की रक्षा हेतु उनका सर्वोच्च बलिदान भारत के इतिहास में सदा स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।"

उत्तराखंड भाजपा की ओर से एक्स पर लिखा गया, "मां भारती की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले देश के पहले परमवीर चक्र विजेता शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।"

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा जी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन। अदम्य साहस, अटूट कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रप्रेम से परिपूर्ण उनका जीवन भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उनका शौर्य और त्याग सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।"

--आईएएनएस

एसडी/एएस