नंदन बल बर्थडे : जिनके आम खाने के शौक ने बनाया था उन्हें टेनिस स्टार
नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पुणे का एक बच्चा जिसे बचपन में आम खाने का बड़ा शौक था। इस शौक ने उसका झुकाव टेनिस की ओर बढ़ाया। वह बच्चा जो बॉल बॉय के तौर पर खिलाड़ियों को खेलते देख मुग्ध हो जाता था, उसने बड़े होकर डेविस कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। बाद में एक कोच के तौर पर उल्लेखनीय काम भी किया। और इस शख्सियत का नाम है नंदन बल....1970 और 80 के दशक के भारतीय टेनिस लीजेंड, जो 1 सितंबर को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं।