ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' : साहिबजादा फरहान के 'गन शॉट सेलिब्रेशन' को शुभमन और अभिषेक की 'मिसाइल' ने किया फुस्स
नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। इस बार भारत ने खेल के मैदान पर पाकिस्तान को याद दिलाया है कि 'गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा'। यह सब रविवार को खेले गए एशिया कप के सुपर-4 ग्रुप के महामुकाबले में हुआ। पाकिस्तान का एक खिलाड़ी 'आतंकी' जैसा 'गन शॉट सेलिब्रेशन' कर रहा था। इसका जवाब टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बल्ले से दिया। उन्होंने सामने से आती गेंदों को गोला बनाते हुए लगातार बाउंड्री के पार पहुंचाया और टीम को जीत दिलाई।