प्रो कबड्डी लीग, जिसने 'मिट्टी' से जुड़े खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाई पहचान
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। साल 2014 में शुरू हुई प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) ने कबड्डी के देशी खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इस खेल का समृद्ध इतिहास करीब 4 हजार साल का रहा है। भारत में इस खेल ने ग्रामीण लोगों के बीच अधिक लोकप्रियता बटोरी है। यही वजह रही कि आज भी इस खेल में गांव की मिट्टी से निकले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम बुलंद कर रहे हैं।