2 अगस्त : इंडियन और कैरेबियन क्रिकेट को दो शानदार क्रिकेटर देने वाली तारीख
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्रिकेट के मैदान पर जोरदार प्रतिस्पर्धा रही है। भारतीय टीम ने 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर ही अपना पहला वनडे विश्व कप जीता था। क्रिकेट से इतर भी दोनों ओर के क्रिकेटरों के बीच संबंध मधुर हैं। भारत में कैरेबियाई क्रिकेट स्टाइल हमेशा से पसंद किया जाता रहा है और आईपीएल में भी विंडीज क्रिकेटरों की खूब मांग रहती है। 2 अगस्त भारत और वेस्टइंडीज को जोड़ने वाली ऐसी अहम तारीख है, जब अरशद अयुब और फिलो वालेस का जन्मदिन होता है।