फीफा वर्ल्ड कप: जीत के साथ स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे का सफर समाप्त

IANS | June 27, 2026 10:20 AM

गुआडालाहारा, 27 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एच के मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उरुग्वे को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ ही स्पेन ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम

IANS | June 27, 2026 9:57 AM

एंटीगुआ, 27 जून (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच विव रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 271 रन लगा लिए हैं।

महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया

IANS | June 27, 2026 9:36 AM

मैनचेस्टर, 27 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेले गए टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में श्रीलंका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया।

फीफा वर्ल्ड कप: केप वर्डे ने राउंड ऑफ 32 में पहुंचकर रचा इतिहास, गोलरहित ड्रॉ रहा सऊदी अरब के खिलाफ मैच

IANS | June 27, 2026 9:01 AM

ह्यूस्टन, 27 जून (आईएएनएस)। केप वर्डे ने सऊदी अरब के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज में पहुंचकर इतिहास रच दिया। ग्रुप एच में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद केप वर्डे का राउंड ऑफ 32 में गत चैंपियन अर्जेंटीना से सामना होगा।

फीफा वर्ल्ड कप: इराक को 5-0 से रौंदकर सेनेगल की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार

IANS | June 27, 2026 8:25 AM

टोरंटो, 27 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड ऑफ 32 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

फीफा वर्ल्ड कप: ओस्मान डेम्बेल की हैट्रिक, फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराया

IANS | June 27, 2026 8:19 AM

बोस्टन, 27 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप आई के मुकाबले में फ्रांस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे को 4-1 से हराया। बोस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में फ्रांस की जीत के हीरो ओस्मान डेम्बेल रहे, जिन्होंने मैच में तीन गोल दागे।

'दबदबा था, है और रहेगा', पाकिस्तान पर मिली बड़ी जीत के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम को सराहा

IANS | June 27, 2026 7:48 AM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने लंदन में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर पुरुष टीम की जबरदस्त 7-1 की जीत का जश्न मनाया और कहा कि इस प्रदर्शन से टीम का दबदबा और वह सब कुछ दिखा जो भारतीय हॉकी को खास बनाता है।

एफआईएच प्रो लीग: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा

IANS | June 27, 2026 7:24 AM

लंदन, 27 जून (आईएएनएस)। ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को एफआईएच प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा। लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर्स में खेले गए मुकाबले में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: डकेट-बेथेल की शानदार बल्लेबाजी, दूसरे दिन इंग्लैंड की वापसी

IANS | June 26, 2026 11:38 PM

नॉटिंघम, 26 जून (आईएएनएस)। मेजबान इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध ट्रेंट ब्रिज में जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में शानदार वापसी की है। कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 2 विकेट खोकर 223 रन बना लिए हैं। यहां से इंग्लैंड 215 रन पीछे है।

'यह एक सपना सच होने जैसा है', भारत पर जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच मैथ्यू होलार्ड का बयान

IANS | June 26, 2026 10:04 PM

बेलफास्ट, 26 जून (आईएएनएस)। भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया की आयरलैंड के खिलाफ यह पहली हार है। यह मैच श्रेयस अय्यर के लिए बतौर कप्तान पहला मैच था और उन्हें हार के साथ अपनी कप्तानी पारी की शुरुआत करनी पड़ी है। भारतीय टीम की हार का कारण अपना डेब्यू मैच खेल रहे मैथ्यू होलार्ड बने। होलार्ड को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।