हमास हमले पर बनी 'वी विल डांस अगेन' डॉक्यूमेंट्री ने जीता एमी अवॉर्ड

IANS | June 27, 2025 9:46 AM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'वी विल डांस अगेन' को अमेरिका के 46वें एनुअल न्यूज एंड डॉक्यूमेंट्री एमी अवार्ड्स में 'आउटस्टैडिंग करंट अफेयर्स डॉक्यूमेंट्री' का पुस्कार जीता। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म 7 अक्टूबर 2023 को हुए इजरायल में हुए हमास के हमले के बारे में है। यह हमला नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में हुआ था। इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हुए थे। यह फिल्म उस दर्दनाक घटना को याद दिलाती है।

बर्थडे स्पेशल : नितिन मुकेश का लता मंगेशकर से था खास रिश्ता, ‘दीदी’ ने उनके करियर को दी थी उड़ान

IANS | June 26, 2025 8:12 PM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक नितिन मुकेश का जन्मदिन 27 जून को है। 1950 को मुंबई में जन्मे नितिन ने अपनी मखमली आवाज और भावपूर्ण गायकी से लाखों दिलों को जीता। उनके पिता, महान गायक मुकेश और मां, सरला, प्लेबैक सिंगर थीं। संगीतमय माहौल में पले-बढ़े नितिन ने संगीत को अपनी आत्मा का हिस्सा बनाया। नितिन का ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर के साथ खास रिश्ता था। पारिवारिक और पेशेवर रिश्ता उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पहलू रहा। नितिन मुकेश के करियर को भी दिवंगत लता मंगेशकर ने उड़ान दी थी।

जयंती विशेष : संगीत के दिग्गज होने के साथ एक मिलनसार इंसान भी थे 'पंचम दा'

IANS | June 26, 2025 6:49 PM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। संगीत की दुनिया में क्रांति लाने वाले राहुल देव बर्मन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्हें लोग प्यार से 'पंचम दा' कहकर बुलाते थे। उनकी तैयार की गई धुनों ने कई पीढ़ियों को झूमने पर मजबूर किया है। वह न केवल अपने संगीत से, बल्कि मधुर स्वभाव से भी लोगों को अपना बना लेते थे। एक्टर सचिन पिलगांवकर ने एक किस्सा सुनाते हुए बताया था कि कैसे 'पंचम दा' ने उन्हें सहज और खास महसूस कराया था, सिर्फ इसलिए कि सचिन उनके पिता का भी नाम था।

पुण्यतिथि विशेष : सिने जगत को ‘यश’ देने वाले निर्माता

IANS | June 25, 2025 8:11 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। 26 जून, एक ऐसी तारीख जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक दिग्गज निर्माता यश जौहर की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है। 26 जून 2004 को 74 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कहने वाले यश जौहर ने अपनी फिल्मों और धर्मा प्रोडक्शंस की स्थापना के जरिए बॉलीवुड को नई ऊंचाइयां दी।

बर्थडे स्पेशल : कभी श्रीदेवी से थी दूरी, अब जान्हवी और खुशी के हैं सबसे करीब अर्जुन कपूर

IANS | June 25, 2025 8:01 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। अर्जुन कपूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। वह अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनका परिवार और उनके रिश्ते भी थोड़े जटिल रहे हैं। अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत मोना कपूर के घर हुआ था। उनकी जिंदगी में उस वक्त भूचाल आया, जब उनके पिता बोनी कपूर ने उनकी मां से तलाक लेकर 1996 में श्रीदेवी से शादी कर ली, जो उस दौर की बड़ी मशहूर एक्ट्रेस थीं। उस वक्त अर्जुन की उम्र महज 11 साल की थी। उनका श्रीदेवी के साथ रिश्ता हमेशा से उलझा हुआ रहा। उन्होंने कभी भी श्रीदेवी को मां के तौर पर नहीं अपनाया।

न रेसलिंग और न फिल्में, मेरा असली जुनून मेरी पत्नी : जॉन सीना

IANS | June 25, 2025 3:08 PM

लॉस एंजिल्स, 25 जून (आईएएनएस)। डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार से अभिनेता बने जॉन सीना ने कहा है कि न तो रेसलिंग और न ही फिल्मों में काम करना उनका असली जुनून है। उनका असली जुनून तो उनकी पत्नी शे शरियात्जादेह हैं।

किंग ऑफ पॉप : दुनिया को ‘मूनवॉक’ का जादू दिखाने वाले माइकल, रिसर्चर्स भी रहे हैरान

IANS | June 24, 2025 5:05 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। 25 जून यानी वह तारीख जब पूरी दुनिया को ‘मूनवॉक’ का मैजिक दिखाने वाले ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन ने हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। माइकल जैक्सन, एक ऐसा नाम जो म्यूजिक, डांस का पर्याय बन चुका है। वह शख्स जिसने अपने 'मूनवॉक' से न केवल ग्लोबल प्लेटफॉर्म को रोशन किया, बल्कि करोड़ों प्रशंसकों के दिलों को भी जीत लिया।

फिट इंडिया कल्ट योगाथन में रकुल और जैकी ने लिया हिस्सा, बोले- 'योग शॉर्टकट नहीं, बल्कि जुनून'

IANS | June 21, 2025 10:50 AM

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। नई दिल्ली में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित 'फिट इंडिया कल्ट योगाथन' कार्यक्रम में कई मशहूर हस्तियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर जानी-मानी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, अभिनेता- निर्माता जैकी भगनानी और अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। इस दौरान उन्होंने लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक और प्रेरित किया। साथ ही अपने अनुभव भी साझा किए।

नेशनल रीडिंग डे: लोगों में कम हो रही पढ़ने की आदत, हेमा मालिनी ने जताई चिंता

IANS | June 19, 2025 12:43 PM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। हर साल 19 जून को 'नेशनल रीडिंग डे' (राष्ट्रीय पठन दिवस) मनाया जाता है, जो केरल के प्रसिद्ध शिक्षक पी.एन. पणिक्कर को समर्पित है। इस खास दिन के अवसर पर अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक किताब पढ़ते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी इस तस्वीर के जरिए लोगों को संदेश दिया कि पढ़ने की आदत उम्र या पेशे से परे होती है। साथ ही पणिक्कर की विरासत को सम्मान दिया।

फिल्मी पर्दे के 'खलनायक' आशीष विद्यार्थी, जिनके सरनेम का किस्सा है दिलचस्प

IANS | June 18, 2025 6:57 PM

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। फिल्मी पर्दे के 'खलनायकों' का जिक्र हो और आशीष विद्यार्थी का नाम न आए तो ये अधूरा ही रहेगा। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपने खास अंदाज और खलनायकी से दर्शकों के दिलों में खौफ और सम्मान दोनों पैदा करने वाले अभिनेता आशीष विद्यार्थी का 19 जून को 62वां जन्मदिन है। उनके सरनेम ‘विद्यार्थी’ का किस्सा भी दिलचस्प है।