संगीत मेरे लिए लोगों से कनेक्ट होने का माध्यम : शिल्पा राव

IANS | July 10, 2025 10:22 AM

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका शिल्पा राव ने अपकमिंग फिल्म 'सैयारा' के गाने 'बर्बाद' के फीमेल वर्जन को अपनी आवाज दी है। उन्होंने कहा कि उनके लिए संगीत लोगों की भावनाओं से कनेक्ट होने का जरिया रहा है।

महिलाओं की उम्र और त्वचा पर सवाल उठाने की आदत हो बंद : नेहा धूपिया

IANS | July 10, 2025 10:02 AM

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने महिलाओं के उम्र और रूप-रंग को लेकर होने वाली आलोचनाओं पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके लुक के लिए 20 की उम्र में हो या 40 की, हर बार जांचने की आदत बंद होनी चाहिए।

'तन्वी द ग्रेट' अनुपम खेर के दिल के बेहद करीब : करण टैकर

IANS | July 9, 2025 8:31 PM

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता करण टैकर इन दिनों आने वाली फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह कैप्टन समर रैना का किरदार निभाते नजर आएंगे। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए फिल्म के निर्देशक अनुपम खेर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अनुपम को 'एक सज्जन और मेहनती इंसान' बताया।

जोहरा सहगल पुण्यतिथि : 10वीं में तीन बार फेल होकर टाली शादी, बनीं हिंदी सिनेमा की सबसे जिद्दी एक्ट्रेस

IANS | July 9, 2025 5:46 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जोहरा सहगल का नाम भारतीय सिनेमा और थिएटर की दुनिया में एक खास मुकाम रखता है। वह सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं थीं, बल्कि अपनी जिद और हिम्मत की वजह से भी काफी मशहूर थीं। उनकी जिंदगी का सबसे दिलचस्प किस्सा वह था, जब उन्होंने अपनी शादी टालने के लिए जानबूझकर 10वीं की परीक्षा में तीन बार फेल होना चुना था।

आलिया ही नहीं, उर्वशी के साथ भी वेदिका शेट्टी ने की 'धोखाधड़ी', एक्ट्रेस की मां ने किया खुलासा

IANS | July 9, 2025 4:48 PM

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने आलिया भट्ट की पूर्व असिस्टेंट वेदिका शेट्टी के बारे में चौंकाने वाले कई खुलासे किए। वेदिका शेट्टी को 77 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पवन सिंह ने बाइक चलाते हुए दिखाया अपना दमदार अंदाज, फैंस बोले- 'भोजपुरी का ऋतिक रोशन'

IANS | July 9, 2025 3:32 PM

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' कहे जाने वाले पवन सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज इतना शानदार है कि लोगों को फिल्म 'धूम' में ऋतिक रोशन की स्टाइल की याद आ गई। बाइक चलाते वक्त अभिनेता के चेहरे पर अलग ही आत्मविश्वास झलक रहा है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'काला ओढ़नी' भोजपुरी गाना चल रहा है।

असद भोपाली : 'वो जब याद आए' से 'कबूतर जा-जा' तक, एक ऐसी शख्सियत, जो बेहतरीन गीतकार के साथ मशहूर शायर भी थे

IANS | July 9, 2025 3:11 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। 'वो जब याद आए, बहुत याद आए' और 'कबूतर जा जा जा' जैसे गीतों के जरिए हिंदी सिनेमा के पर्दे पर अपनी कलम के जादू से सबको चकित कर देने वाले शायर और गीतकार असद भोपाली की 10 जुलाई को जयंती है। उर्दू की नज्मों में गहरी संवेदनाएं और फिल्मी गीतों में रोमांस व हल्की-फुल्की मस्ती बिखेरने वाले असद भोपाली का नाम भले ही कई लोगों को तुरंत याद न आए, लेकिन उनके गीत आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में जिंदा हैं।

उन्नी मुकुंदन का इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर, टेक्निकल टीम संग फैंस का जताया आभार

IANS | July 9, 2025 2:56 PM

चेन्नई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर उन्नी मुकुंदन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने हैक हुए इंस्टाग्राम अकाउंट की रिकवरी पर जानकारी दी। उन्होंने पुष्टि की कि उनका ऑफिशियल अकाउंट अब पूरी तरह सुरक्षित है और इसका पूरा नियंत्रण उनके पास है।

शिवानी गोसाईं ने दो बार टूटी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा - 'मेरे लिए डरावना सपना था'

IANS | July 9, 2025 2:52 PM

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। 'कसौटी जिंदगी की' और 'कहानी घर घर की' जैसे धारावाहिकों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर टीवी एक्ट्रेस शिवानी गोसाईं ने अपनी दो असफल शादियों के बारे में समाचार एजेंसी आईएएनएस से खुलकर बात की और अपनी जिंदगी के मुश्किल भरे अनुभवों को सामने रखा।

‘तन्वी द ग्रेट’ को सेना अधिकारियों से मिली सराहना तो गदगद हुए अनुपम खेर, बोले- 'आपके शब्द अनमोल हैं'

IANS | July 9, 2025 9:43 AM

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। पुणे में सेना अधिकारियों और उनके परिवारों के लिए आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद मिली प्रशंसा से खेर बेहद खुश और उत्साहित नजर आए।