इमरान खान ने उमर अयूब को प्रधानमंत्री पद के लिए पीटीआई उम्मीदवार के रूप में चुना

IANS | February 15, 2024 6:57 PM

रावलपिंडी, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता असद कैसर ने गुरुवार को खुलासा किया कि पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष इमरान खान ने वरिष्ठ नेता उमर अयूब खान को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुना है।

नवाज शरीफ राजनीति में पीछे नहीं हट रहे : मरियम नवाज

IANS | February 14, 2024 6:19 PM

लाहौर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने बुधवार को इस धारणा को खारिज कर दिया कि पार्टी सुप्रीमो और उनके पिता नवाज शरीफ ने अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के बाद सक्रिय राजनीति छोड़ दी है।

8 फरवरी के चुनाव में 'धांधली' के खिलाफ अदालत जाएगी पीटीआई : इमरान खान

IANS | February 13, 2024 5:27 PM

रावलपिंडी, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) 8 फरवरी के आम चुनाव के नतीजों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। पार्टी के संस्थापक इमरान खान ने अदियाला जेल में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान ये बात कही।

भारत एशिया में बांग्लादेश का सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है : भारतीय उच्चायुक्त

IANS | February 13, 2024 3:18 PM

ढाका, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने कहा कि नई दिल्ली आज एशिया में ढाका का सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है और उम्मीद है कि बेहतर कनेक्टिविटी लिंक और भारतीय रुपए में व्यापार जैसे नए उपायों से भारत में निर्यात में और वृद्धि होगी।

इमरान खान समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों की सफलता पाक सेना के लिए तगड़ा झटका

IANS | February 12, 2024 6:12 PM

इस्लामाबाद, 12 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान चुनाव आयोग के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी से जुड़े निर्दलीय उम्मीदवारों ने पिछले हफ्ते हुए आमचुनाव में सबसे अधिक संसदीय सीटें हासिल की हैं।

सरकार गठन पर अनिश्चितता के बीच पाक शेयरों में 2,000 अंक से अधिक की गिरावट

IANS | February 12, 2024 5:50 PM

कराची, 12 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (पीएसएक्स) में कारोबार के दौरान भारी गिरावट देखी गई। नई सरकार के गठन पर अनिश्चितता के बीच बेंचमार्क केएसई-100 सोमवार को 2,200 अंक से अधिक गिर गया।

पाक चुनाव में खंडित जनादेश: पीएमएल (एन) ने 'सहभागी गठबंधन सरकार' का रखा विचार

IANS | February 12, 2024 1:11 PM

इस्लामाबाद, 12 फरवरी (आईएएनएस)। आम चुनावों में मिले जनादेश के बीच, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) (पीएमएल-एन) ने एक भागीदारी वाली गठबंधन सरकार का सुझाव दिया है। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है।

पाक चुनाव में खंडित जनादेश: पीएमएल (एन) ने एमक्यूएम (पी) को किया आमंत्रित

IANS | February 11, 2024 10:36 AM

इस्लामाबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)| पाकिस्तान के आम चुनाव में खंडित जनादेश के बीच राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन बनाने और सरकार बनाने के लिए गहन बातचीत चल रही है।

पीटीआई ने सरकार बनाने के लिए पीपीपी, पीएमएल(एन) के साथ गठबंधन से किया इनकार

IANS | February 9, 2024 3:40 PM

इस्लामाबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शुक्रवार को दावा किया कि वह केंद्र में सरकार बनाएगी, और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया।

पाकिस्तान में पीएमएल-एन ने नेशनल असेंबली में बहुमत का दावा किया

IANS | February 9, 2024 2:23 PM

इस्लामाबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में भले ही पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों ने आम चुनावों में कई सीटें जीती हैं, लेकिन पीएमएल-एन ने शुक्रवार को नेशनल असेंबली में बहुमत का दावा किया है।