दक्षिण कोरिया का दावा, उत्त्र कोरिया ने संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल दागी
IANS
|
July 12, 2023 8:36 AM
सोल, 12 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई सेना ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को पूर्वी सागर की ओर एक संदिग्ध लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी जासूसी विमान संचालन के खिलाफ प्योंगयांग के आरोपों के बाद उत्पन्न तनाव के बीच यह दावा किया गया है।