बिहार में अब लोग फेसबुक के जरिए करेंगे एसपी से सीधे शिकायत
पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने लोगों को शिकायत करने के लिए सीधे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के दरवाजे खोल दिए हैं। बिहार के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों संबंधित पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को लोगों से सीधे संवाद करने के निर्देश दिए हैं।