ओएनडीसी के जरिए पांच लाख एमएसएमई की मदद करेगी सरकार, 50 फीसदी फायदा महिलाओं को : केंद्रीय मंत्री

IANS | June 28, 2024 1:59 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पांच लाख एमएसएमई को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) पर लाने का फैसला किया गया है।

'भारत' के अवसरों का लाभ उठाने के लिए अभी अनुकूल समय : एक्सेल के आनंद डेनियल

IANS | June 27, 2024 3:48 PM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। अर्थव्यवस्था के सकारात्मक संकेतकों, और मझौले तथा छोटे शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों के बदलते तौर-तरीकों को देखते हुए दुनिया की शीर्ष वेंचर कैपिटल कंपनियों में से एक एक्सेल, घरेलू स्टार्टअप के लिए 'भारत' को एक ऐसे बड़े अवसर के रूप में देखता है जिसे अब तक ज्यादा भुनाया नहीं गया है।

दमदार स्टोरेज कैपेसिटी के साथ एआई फ्लैगशिप किलर 'रियलमी जीटी 6' स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

IANS | June 27, 2024 1:07 PM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। मोबाइल फोन के मॉडल और डिजाइन वक्त के साथ बदल रहे हैं। पहले एंटीना वाले भारी-भरकम जैसे डिवाइस आज के स्लीक, पावरफुल स्मार्टफोन में बदल गए हैं।

एसएमई, एमएसएमई को आगे बढ़ने में मदद कर रहा है फोनपे का भुगतान समाधान

IANS | June 27, 2024 11:46 AM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। विश्व एमएसएमई दिवस हर साल 27 जून को मनाया जाता है। इस मौके पर फोनपे पेमेंट गेटवे (पीजी) ने गुरुवार को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ को सहारा देने के लिए गहरी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

भारत की डेटा सेंटर क्षमता में 5 गुना का हो सकता है इजाफा : रिपोर्ट

IANS | June 27, 2024 11:18 AM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। डिजिटाइजेशन से डेटा के बढ़ते उपयोग के कारण भारत के डेटा सेंटर की क्षमता में आने वाले साल में 5 गुना का इजाफा हो सकता है। गुरुवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

केंद्र सरकार ने शुरू की 96,238 करोड़ रुपये के टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी

IANS | June 25, 2024 11:08 AM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ऐलान किया कि टेलीकॉम सर्विसेज के लिए 96,238.45 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू कर दी गई है।

ली-आयन बैटरियों की हमारी रिसाइकलिंग दर 98 प्रतिशत से अधिक, दुनिया में सर्वश्रेष्ठ : एटेरो के सीईओ

IANS | June 24, 2024 5:23 PM

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। भारत की सबसे बड़ी एंड-टू-एंड ई-वेस्ट मैनेजमेंट और दुनिया की श्रेष्ठ ली-आयन बैटरी रीसाइक्लिंग कंपनी एटेरो के सह-संस्थापक और सीईओ नितिन गुप्ता ने सोमवार को कहा कि कंपनी की बैटरी से महत्वपूर्ण सामग्रियों को निकालने की दर 98 प्रतिशत से अधिक है।

पूंजीगत व्यय से वित्त वर्ष 25 में दोहरे अंक में बढ़ेगी कैपिटल गुड्स कंपनियों की आय

IANS | June 24, 2024 3:21 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। सरकार की ओर से रेलवे (मेट्रो सहित), डिफेंस और रिन्यूएबल सेक्टर में लगातार पूंजीगत व्यय किए जाने के कारण कैपिटल गुड्स बनाने वाली कंपनियों के राजस्व में वित्त वर्ष 2024-25 में दोहरे अंक में उछाल देखने को मिल सकता है। सोमवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

विपरीत परिस्थितियों ने हमें और मजबूत बनाया : गौतम अदाणी

IANS | June 24, 2024 12:38 PM

अहमदाबाद, 24 जून (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को कहा कि विपरीत परिस्थितियों ने हमारी परीक्षा ली और हमें पहले के मुकाबले अधिक मजबूत बनाया। साथ ही कहा कि कोई भी चुनौती ग्रुप की नीव नहीं हिला सकती।

2030 तक 240 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है देश का इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट विनिर्माण

IANS | June 23, 2024 11:15 AM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। सरकार की ओर से घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा दिए जाने के कारण देश के इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट और सब-असेंबली का बाजार 2030 तक 240 अरब डॉलर के आंकड़े को छू सकता है। इससे 2026 तक करीब 2.8 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी और 500 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन के लक्ष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।